बंगाल की CM Mamata Banerjee ने उत्तर बंगाल के दौरे के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जलपाईगुड़ी में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने असम से बंगाल के लोगों को एनआरसी नोटिस भेजने प्रवासी श्रमिकों पर अन्य राज्यों में अत्याचार और संघीय ढांचे में केंद्र के हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
‘जब तक मैं जिंदा हूं, ऐसा नहीं होने दूंगी…’, CM Mamata Banerjee ने वोट चोरी को लेकर भाजपा पर बोला हमला
CM Mamata Banerjee ने केंद्र पर संघीय ढांचे में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया
उन्होंने केंद्र पर संघीय ढांचे में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा कि पिछली बार सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में करीब दो साल का समय लगा था। अब दो से तीन महीने में इसको करने की बात कही जा रही है। यह कैसे संभव है।

