नई दिल्ली। असम के CM Himanta सरमा ने शनिवार को कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।
गौरव गोगोई के पाकिस्तानी संबंधों के बारे में रिपोर्ट विस्फोटक, CM Himanta ने बड़े खुलासे का किया दावा
फेसबुक लाइव में सरमा ने कहा कि दोनों को 6 अक्टूबर को गुवाहाटी आकर अपना बयान देना होगा, अन्यथा पुलिस उनकी तलाश में अभियान तेज कर देगी। उन्होंने कहा, “चूंकि दुर्गा पूजा उत्सव शुरू हो रहा है, हम नहीं चाहते कि वे अभी आएं। लेकिन दशमी के बाद उन्हें आना ही होगा। उन्हें 6 अक्टूबर को गुवाहाटी आकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।”
‘सीआईडी के सामने पेश नहीं होना है तो अदालत जाओ’
CM Himanta मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर वे सीआईडी के समक्ष पेश नहीं होना चाहते हैं, जो 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से गर्ग की मौत की घटनाओं की जांच कर रही है तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।’
मामले की जांच को लेकर CM Himanta ने दी जानकारी
उन्होंने आगे कहा कि महंत के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड फ्रीज कर दिए गए हैं ताकि वह ज्यादा देर तक बाहर न रह सकें। सरमा ने कहा कि सरकार सिंगापुर से गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाने की प्रक्रिया में है और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी तैयार है।

