अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Dr. Mohan Yadav ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

On: February 12, 2025 11:19 AM
Follow Us:
CM Dr. Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के CM Dr. Mohan Yadav से आज मंत्रालय में साहस और संकल्प की मिसाल पेश कर रही मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध सोलो साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने आशा के साहसिक सफर की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहे। साइकिलिस्ट कु. आशा मालवीय ने बताया कि वह अब तक लेह-लद्दाख सहित 17,200 किलोमीटर की यात्रा अपनी सामान्य साइकिल से पूरी कर चुकी हैं। उनके इस प्रयास ने न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मध्यप्रदेश में विकसित हो रहा है फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर : Dr. Mohan Yadav

 

 

 

 

CM Dr. Mohan Yadav यह सफर महिला सशक्तिकरण और दृढ़ इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल

मुख्यमंत्री ने आशा मालवीय के इस साहसिक अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा युवाओं और खासतौर पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा को भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा का यह सफर महिला सशक्तिकरण और दृढ़ इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!