अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बारिश से पहाड़ों पर आपदा जैसे हालात, CM Dhami ने लिया जायजा; कहा- अगले दो माह तक 24 घंटे अलर्ट रहेंगे अधिकारी

On: June 30, 2025 10:11 AM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून। वर्षाकाल में आपदा की चुनौतियों से निबटने के दृष्टिगत सरकार सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में CM Dhami ने रविवार को आइटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

उत्तराखंड : 29 जून को अत्यधिक बारिश की संभावना, CM Dhami ने पीसीएस परीक्षार्थियों से की अपील

CM Dhami ने मानसून को देखते हुए शासन-प्रशासन के अधिकारियों को अगले दो माह तक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून अवधि के दौरान अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राउंड जीरो पर रहकर व्यवस्था चाक-चाैबंद रखने को कहा।

CM Dhami ने चारधाम यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और वहां भोजन, दवा, बच्चों के लिए दूध समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा की संभावना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा रोकी गई है।

नदियों व बरसाती गदेरों के आसपास और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर निवासरत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां लोग सुरक्षित स्थानों पर हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्हाेंने उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने से लापता मजदूरों के खोज-बचाव अभियान में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

CM Dhami अत्यधिक वर्षा की संभावना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा रोकी गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में जो लोग अभी लापता हैं, उनकी खोजबीन के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी जनपदों में गर्भवती महिलाओं की डाटा बेस तैयार किया जाए। सितंबर तक जिन महिलाओं की डिलीवरी होनी है, उनका नियमित अपडेट रखने के साथ ही प्रसव पूर्व उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!