अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण पूरा हो पाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : CM Dhami

On: May 15, 2025 11:48 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून । उत्तराखंड के CM Dhami ने ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेना के शौर्य और साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के लिए मैं अपनी और देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ और सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करता हूं।

अफवाहों पर ध्यान न दें, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं जारी : CM Dhami

मैं उनके साहस, वीरता और पराक्रम को नमन करता हूं। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई संभव हो पाई।”

CM Dhami ने कहा, “इस ‘तिरंगा शौर्य सम्मान’ यात्रा में आप सभी के साथ चलते हुए मैंने प्रत्येक प्रतिभागी के भीतर एक अनोखी ऊर्जा, उत्साह और नई भावना का अनुभव किया। आप सभी का जोश इस बात का प्रमाण है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर एक भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

CM Dhami ने पहलगाम आतंकी का जिक्र करते हुए कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया। जिस प्रकार पाकिस्तानी पोषित आतंकियों के द्वारा कायराना हरकत की गई और हमारे 26 निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस अमानवीय क्रूरता के पीछे आतंकियों की मंशा भारत में दंगा भड़काने की थी। लेकिन, इस हमले के बाद पूरा देश आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुटता के साथ खड़ा हो गया।”

CM Dhami ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए हमारी सेनाओं ने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। हर आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया कि भारत की बेटियों के सिंदूर की तरफ आंख उठाने का अंजाम क्या होता है। हमारे सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों और उनकी प्रयोगशालाओं को सटीक रणनीति के साथ नष्ट करने का काम किया है।”

CM Dhami ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, “आप समस्त प्रदेशवासियों से आवाहन करता हूं कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इस ऐतिहासिक विजय को प्रत्येक वर्ष उत्सव के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक लोगों को हमारे वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और शौर्य से परिचित कराएं। देहरादून की सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का जनसमुद्र इस बात का प्रमाण है कि जब बात मातृभूमि की होती है तो सैन्य भूमि उत्तराखंड का हर नागरिक एकजुट खड़ा होता है।

CM Dhami  नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं हमारे वीर जवानों के शौर्य से प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं हमारे वीर जवानों के शौर्य से प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आतंकवाद और आतंकिस्तान के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सेना और सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!