CM Bhagwant Mann ने उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योग-हितैषी नीतियों और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब देश के जी डी पी में 3% का योगदान देता है और राज्य सरकार फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रही है।
CM Bhagwant Mann ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, 1.50 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ दिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश
आज यहां उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि वे कई परिवारों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश और अपने व्यवसाय का विस्तार किया है क्योंकि पंजाब में मौजूद अपार संभावनाएं उन्हें निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं और व्यवसाय को प्रफुल्लित करने में मदद करती हैं।
CM Bhagwant Mann भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, पंजाब आज देश के कुल जी डी पी में 3 प्रतिशत योगदान देता है
भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत की कुल भूमि का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, पंजाब आज देश के कुल जी डी पी में 3 प्रतिशत योगदान देता है।

