अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जींद CIA police ने एक क्विंटल 10 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन तस्करों को दबोचा

On: March 24, 2025 7:11 PM
Follow Us:
CIA police
---Advertisement---

जींद, जींद CIA police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी इटियोस कार में राजस्थान के कोटा से नशीली खेप लेकर आए थे और इसे पंजाब की ओर ले जा रहे थे, लेकिन जींद पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें पकड़ लिया।

Punjab Police Recruitment 2024:10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका पंजाब पुलिस के1800 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती शुरू

CIA police के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान पटियाला जिले के ढाबी गुजरां निवासी पंकज कुमार और अमन तथा जींद के ढिंढोली निवासी अनिल उर्फ शीलू के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाईवे के जरिए नशे की बड़ी खेप सप्लाई की जानी है।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलेवा थाना क्षेत्र के गांव तेलीखेड़ा के रास्ते पर नाका लगाया। कुछ समय बाद एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, जो कुछ ही दूरी पर बंद हो गई।

पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो पीछे प्लास्टिक के कट्टों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त पाया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उचाना के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में कट्टों की जांच की गई, जिसमें छह प्लास्टिक बैगों में डोडा पोस्त मिला।

CIA police आरोपी इस खेप को पटियाला और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे

CIA police इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी इस खेप को पटियाला और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह खेप राजस्थान के कोटा से लाई गई थी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस खेप को कहां-कहां सप्लाई करने वाले थे और इसे किस सप्लायर से खरीदा गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!