अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्रद्धा का अर्पण: मां चिंतपूर्णी के दरबार में देहरादून के श्रद्धालु ने चढ़ाया सोने का टीका

On: January 3, 2026 9:36 PM
Follow Us:
chintpur
---Advertisement---

चिंतपूर्णी (ब्यूरो)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की अटूट आस्था का नजारा आए दिन देखने को मिलता है। शनिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता रानी के चरणों में सोने का मांग टीका अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। सहानी परिवार द्वारा अर्पित किए गए इस आभूषण का वजन 1.650 ग्राम है।

स्वप्न में आए थे माता के दर्शन देहरादून निवासी श्रद्धालु प्रियंका सहानी और सुमित सहानी ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। प्रियंका सहानी के अनुसार, कुछ समय पूर्व उन्हें स्वप्न में माता रानी ने एक छोटी कन्या (कंजक) के रूप में दर्शन दिए थे। इस दिव्य स्वप्न के बाद से ही उनके मन में माता रानी को सोने का टीका भेंट करने की तीव्र इच्छा जागृत हुई थी। शनिवार को परिवार सहित दरबार पहुंचकर उन्होंने अपनी यह मनोकामना पूर्ण की।

विशेष पूजा-अर्चना के साथ चढ़ाया भेंट मंदिर के पुजारी अजय कालिया ने इस अवसर पर सहानी परिवार की ओर से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। मंत्रोच्चारण के साथ माता के दरबार में परिवार की हाजिरी लगवाई गई और विधिवत पूजा के बाद सोने का टीका मंदिर न्यास को सौंपा गया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु परिवार को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

शक्तिपीठ में नए साल के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दूर-दराज से आ रहे भक्त अपनी सामर्थ्य अनुसार मां के चरणों में भेंट अर्पित कर रहे हैं, जिससे मंदिर की रौनक और बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!