अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Yogi Adityanath ने देवरिया में 676 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

On: April 30, 2025 1:31 PM
Follow Us:
Chief Minister Yogi Adityanath
---Advertisement---

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने सोमवार को देवरिया जिले के देसही ब्लॉक अंतर्गत जैसौली गांव में आयोजित भव्य समारोह में 676 करोड़ रुपये से अधिक की 219 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जैसौली पहुंचा, लोगों ने “जय श्री राम” के नारों से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गोरखनाथ मंदिर में Chief Minister Yogi Adityanath ने किया रुद्राभिषेक

Chief Minister Yogi Adityanath ने कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय जैसौली के उद्घाटन से की और इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

Chief Minister Yogi Adityanath ने बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले पर सपा नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि “सपा के कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे वो पाकिस्तान के प्रवक्ता हों।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chief Minister Yogi Adityanath ने देवरिया जनपद में चल रही विकास परियोजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देवरिया-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण का ऐलान भी मंच से किया और कहा कि इससे जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य सरकार का संकल्प है।

इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

Chief Minister Yogi Adityanath केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा और शिलान्यास से जुड़ा था, बल्कि विपक्ष को राजनीतिक संदेश देने और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को धार देने का एक माध्यम भी बन गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply