अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लोहड़ी पर Chief Minister Saini ने लाडवा को दी विकास कार्यों की सौगात

On: January 14, 2025 11:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लाडवा/चालिया- हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों ने लाडवा के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया। Chief Minister Saini ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडवा हल्का के नागरिकों को 10 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस लोहड़ी पर्व को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए आयोजित किया। इस लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली।

Chief Minister Naib Singh Saini ने जींद की पावन धरती से हरियाली तीज के अवसर पर की गई घोषणा

 

 

 

 

 

 

 

इस लोहड़ी पर्व पर पंजाबी गायिक सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम के सदस्यों ने पंजाबी लोक गीतों ने समां बांधने का काम किया। इस लोहड़ी पर्व पर Chief Minister Saini ने लाडवा हल्का के विकास के लिए 4 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों, गांव बीड मथाना में 2 करोड़ 72 लाख सामुदायिक केन्द्र के लिए, गांव रामशरण माजरा में सामुदायिक केन्द्र के लिए 3 करोड़ का बजट देने की घोषणा की। इस राशि में से 8 करोड़ 12 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 सडक़ों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडक़ों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!