चंडीगढ़। Chief Minister Saini ने कहा है कि सीईटी को संपन करवाने के लिए हरियाणा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम के रूप में कार्य किया है। इसलिए यह आयोजन पर्व का रूप बन गया है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी समय रहते गृह विभाग को भेजे जिला प्रशासन : Chief Minister Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पंचकमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पहुंचे थे।
Chief Minister Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रतिभाओं (ऐसे व्यक्तित्व जिन्होने समाज और देश के लिए अच्छा काम किया है) और स्ंस्कृति आदि के संबंध में देशवासियों को अवगत करवाते हैं। इससे देश को प्ररेणा मिलती है। मन की बात का कार्यक्रम ज्ञानवर्धक है।
Chief Minister Saini सरकार ने ऐसी व्यवस्थाएं कि जिससे अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न आए और वे खुशनुमा माहौल में परीक्षा दें
सीईटी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसी व्यवस्थाएं कि जिससे अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न आए और वे खुशनुमा माहौल में परीक्षा दें। उन्होने कहा कि चाहे प्रशासनिक अधिकारी हों, पुलिस या रोडवेज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हों सभी ने एक टीम के रूप में काम किया। इसके अलावा अभ्यर्थियों के अभिभावकों और अन्य लोगों ने भी कई स्थानों पर छबीलें लगाई। इस बार सीईटी को हरियाणा ने एक पर्व बना दिया।

