नई दिल्ली: Chief Minister Rekha Gupta का कहना है कि उनकी सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास चाहती है। सरकार के पास फंड की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश जारी किए कि वे मुख्यमंत्री विकास फंड (सीएमडीएफ) से जुड़े कार्य, विधायक निधि से भेजे गए विकास कार्यों (एमएलए एलएडी) के अलावा अनिधकृत कॉलोनियों और अनुसूचित जाति व जनजाति बस्तियों में विकास की गति तेज करें और वहां शुरू हो रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करें।
Chief Minister Rekha Gupta पर हमले का मामला – आरोपी राजेश खिमजी को 5 दिन की पुलिस हिरासत
Chief Minister Rekha Gupta ने आज इन्हीं विषयों के विकास कार्यों को लेकर दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त सहित शहरी विकास, योजना, वित्त, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Chief Minister Rekha Guptaने अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों और उनकी प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
Chief Minister Rekha Gupta ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों को लेकर केवल औपचारिकता निभाने का रवैया बदलना होगा और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाकर कार्यों को गति देनी होगी।
Chief Minister Rekha Gupta ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विकास निधि और विधायक निधि से संबंधित सभी कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट नियमित रूप से उनके और विधायकों के पास भेजी जाए, ताकि यदि किसी स्तर पर कोई अड़चन आती है तो संबंधित विधायक उसकी तुरंत जानकारी प्राप्त कर उसका समाधान कर सकें।
Chief Minister Rekha Gupta ने यह भी कहा कि यदि किसी विधायक द्वारा भेजा गया प्रस्ताव नियमों के अनुसार नहीं पाया जाता है, तो उसकी जानकारी तत्काल विधायक को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय की बर्बादी न हो और कार्ययोजना पर जल्द से जल्द अमल हो सके।
Chief Minister Rekha Gupta ने यह भी कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों और अनुसूचित जाति/जनजाति बस्तियों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की अपेक्षाएं सबसे अधिक हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन इलाकों में शुरू हो रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा मंअ पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मानसून का मौसम अब समाप्ति की ओर है, इसलिए सभी विभाग आने वाले दिनों में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज कर दें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरी दिल्ली में विकास कार्य जमीन पर उतरते हुए साफ दिखाई दें।
बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से यह भी कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रस्तावों की विस्तृत सूची उनके कार्यालय को प्रस्तुत करें। अधिकारियों द्वारा तैयार प्रेज़ेंटेशन में कार्यों की प्रगति, बजट की स्थिति और निर्धारित समय-सीमा का स्पष्ट विवरण होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल चुनिंदा इलाकों का विकास करना नहीं, बल्कि पूरी राजधानी का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
Chief Minister Rekha Gupta पारदर्शिता और समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच स्पष्ट है, दिल्ली का हर नागरिक यह महसूस करे कि विकास कार्य उसकी बस्ती, कॉलोनी और उसके मोहल्ले तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार की यही सोच सही मायनों में एक विकसित दिल्ली का सपना पूरा करेगी।

