अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरकार बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी : Chief Minister Rekha Gupta

On: August 20, 2025 11:08 AM
Follow Us:
Chief Minister Rekha Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की Chief Minister Rekha Gupta ने मंगलवार को कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।

बेटियों के सपनों की उड़ान से बढ़ेगी तिरंगे की शान – Chief Minister Rekha Gupta

Chief Minister Rekha Gupta ने आज यमुना बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने बनी बस्ती में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल पूछा और बताया कि सरकार बाढ़ पर निगरानी रखे हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार की ओर से पूरी तैयारियां हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।

Chief Minister Rekha Guptaने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह कुछ समय के लिए 206 मीटर को छूने के आसपास था लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र यमुना के फ्लड प्लेन का लो-लाइन इलाका है, इसलिए पानी यहां तक पहुंच गया, लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई भी स्थिति नहीं है। यह जलस्तर का अधिकतम चढ़ाव था और अब पानी उतरने की दिशा में है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रशासन लगातार कंट्रोल रूम से बाढ़ के हालात की निगरानी कर रहा है। वैसे बाढ़ का पानी जिस गति से आ रहा है, उसी अनुपात में आगे निकल भी रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां रहने वाले परिवारों से सरकार ने अनुरोध किया था कि वे अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, लेकिन कई लोग अभी भी वहीं पर रह रहे हैं। फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। आवश्यकता होगी तो लोगों को यहां से निकालकर वैकल्पिक आवासों तक पहुंचाया जाएगा।

Chief Minister Rekha Gupta फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यमुना का जलस्तर अब तेजी से नीचे जाएगा और लोगों को किसी गंभीर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply