अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए शुरू होगा व्यापक अभियान: Chief Minister Rekha

On: March 17, 2025 2:09 PM
Follow Us:
Chief Minister Rekha
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Chief Minister Rekha के नेतृत्व में इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण सुधार के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पूरी रिंग रोड को ‘धूल मुक्त’ (डस्ट फ्री) बनाने और सड़कों के किनारे पौधे लगाने तथा ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है।

Chief Minister Rekha ने रविवार को यहां बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने ठोस और कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने विभिन्न उपायों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Chief Minister धामी ने 4 नई हेली सेवाओं का क‍िया शुभारंभ

वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए Chief Minister Rekha ने बताया कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार वैज्ञानिक और सतत उपायों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित करने, आधुनिक तकनीकों से धूल नियंत्रण करने और सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने के साथ, हम दिल्लीवासियों को एक साफ़, स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य देने के लिए तत्पर हैं।

Chief Minister Rekha ने कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और अन्य सम्बंधित रोड ओनिंग एजेंसियो को रोड के किनारे पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

Chief Minister Rekha धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूरी रिंग रोड को ‘डस्ट फ्री’ बनाया जाएगा

Chief Minister Rekha ने बताया कि दिल्ली में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूरी रिंग रोड को ‘डस्ट फ्री’ बनाया जाएगा। इसके लिए रिंग रोड पर रेगुलर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग की जाएगी और सड़क किनारे धूल के जमाव को रोकने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर्स का इस्तेमाल होगा। साथ ही निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण प्रबंधन को सख्ती से लागू किया जाएगा और पीयूसी के सघन जाँच के निर्देश भी दिए गए है।

Chief Minister Rekha ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए 250 प्रमुख सड़कों को चिह्नित किया गया है और सभी सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से यातायात जाम के कारणों का निदान करें। साथ ही प्रमुख जंक्शनों पर यातायात प्रबंधन प्रणाली को बेहतर किया जाएगा।

Chief Minister Rekha ने बताया कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए डीटीसी बसों की रूट रेशनलाइजेशन योजना पर भी काम किया जाएगा। इससे सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। सार्वजनिक बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

Chief Minister Rekha के नेतृत्व में इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित करने, ट्रैफिक सुधार और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुचारू बनाने से राजधानी की वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। दिल्ली सरकार पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार, विभिन्न एजेंसियों और आम जनता के सहयोग से ठोस कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!