अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी।

On: June 30, 2024 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए प्रत्येक समस्या या शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी रखने के निर्देश दिये।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियों को निर्देश दिए

जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आए। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और सभी जिलाधिकारियों को नियमित तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिये।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने कहा कि इन बैठकों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 01 घण्टा जन समस्याओं को सुनने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर आईजी गढ़वाल श्री के.एस.नगन्याल, अपर सचिव श्री संजय टोलिया, अपर जिलाधिकारी देहरादून श्री जय भारत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!