अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Pushkar Singh Dhami का खटीमा मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

On: September 1, 2024 7:12 PM
Follow Us:
Chief Minister Pushkar Singh Dhami का खटीमा मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया
---Advertisement---
Chief Minister Pushkar Singh Dhami का खटीमा मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण देने, पर्यावरण मित्रों का वेतन 7000 रुपए से 15000 रुपए किए जाने तथा राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय पर सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने मां वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।

इस दिशा में जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध हो इस दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने कहा कि नकल विरोधी कानून से आज युवाओं की प्रतिभा को पहचान मिली है।

आज युवा एक नहीं दो तीन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की व्यवस्था हो इसके लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की भी प्रक्रिया गतिमान है।
Chief Minister Pushkar Singh Dhamiने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून, अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, दंगारोधी कानून लागू करने से समाज में सुख शांति एवं आपसी भाई-चारे को बढ़ावा मिलेगा। इससे देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।
इस दौरान स्वच्छता कर्मचारियों के प्रांतीय नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री संतोष गौरव एवं सैकड़ों संख्या में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधित उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!