चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini से आज चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर आवास पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल से भारत की एकता व अखंडता होगी मजबूत : Chief Minister Naib Singh Saini
भेंटवार्ता के दौरान, रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अटेली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
Chief Minister Naib Singh Saini मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय
मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई। यह भेंट दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और अटेली क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

