अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रहित का विचार है : Chief Minister Naib Singh Saini

On: June 1, 2025 11:30 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ (वन नेशन वन इलेक्शन) सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं है, यह राष्ट्रहित का विचार है। यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है।

पाल गडरिया समाज बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे: Chief Minister Naib Singh Saini

यह वह विचार है जिसके अनुसार जब एक राष्ट्र एक साथ चलता है, तब वह हर बाधा को पार कर सकता है। जब देश एक साथ सोचता है, तब वह हर संकट का समाधान निकाल सकता है। Chief Minister Naib Singh Saini रविवार को गुरुग्राम में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ थीम पर आयोजित ‘गुरुग्राम रन’ को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने ‘गुरुग्राम रन’ को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रधानमंत्री के उसी सपने की कड़ी है, जिसे हमने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देखा है।

यह विचार देश के हर नागरिक को एक समान अवसर देता है, एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुणा कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। साथ ही विकास की रफ्तार बिना रुके आगे बढ़ सकती है।

Chief Minister Naib Singh Saini यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए एक संदेश है कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ बैठकों और नीतियों से नहीं होता, उसमें युवा शक्ति का संकल्प भी निहित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply