अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का संग्राम : Chief Minister Dr. Mohan Yadav

On: November 10, 2025 10:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पटना। Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका, चिरैया, नरकटिया और मोतिहारी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामराज की सच्ची ताकत बिहार की भूमि से आती है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का संग्राम है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है और अब बिहार को भी विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी: Chief Minister Dr. Mohan Yadav

डॉ. यादव ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच आतंकवादी पाकिस्तान में सुरक्षित रहते थे, लेकिन आज अपराधी वहां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि “एनडीए ही सच्चे अर्थों में जनता की सरकार है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता को केवल वोट बैंक समझते हैं।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav

ढाका विधानसभा में आयोजित रोड शो में डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया। सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply