जयपुर । Chief Minister Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘जनसेवा ही संकल्प’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई में जनता और सरकार के मध्य सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। जनसुनवाई में परिवादी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हैं तथा मुख्यमंत्री भी प्रत्येक परिवादी को आत्मीयता से सुनकर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
प्रवासी भाई-बहनों के सहयोग से प्रदेश बनेगा अग्रणी : Chief Minister Bhajanlal Sharma
Chief Minister Bhajanlal Sharma ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को व्यक्तिशः विस्तार से सुना तथा अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी परिवादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े में पंजीकरण कराकर जरूरतमंद लें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 24 जून से प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा।
Chief Minister Bhajanlal Sharma जनसुनवाई में जनता और सरकार के मध्य सीधा संवाद स्थापित हो रहा
इसके तहत जरूरतमंद व्यक्ति को महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। Chief Minister Bhajanlal Sharma ने आमजन से इस अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में पंजीकरण कराकर इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। Chief Minister Bhajanlal Sharma ने कहा कि आमजन अपने परिचितों को भी इस अभियान से जुड़कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

