अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

On: March 25, 2025 7:18 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

बीजापुर : Chhattisgarh के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबहर से मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के जंगलों में हो रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का चारों तरफ से घेर लिया है।मुठभेड़ में अब तक 3 के शव बरामद हुए हैं और कई घातक हथियार भी बरामद हुए हैं।

Chhattisgarh में मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

Chhattisgarh बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा बल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में बड़े नक्सली मौजूद हैं, उसके बाद से जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया। ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे जा सकते हैं। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं।

Chhattisgarh सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था

वहीं 20 मार्च को बीजापुर व कांकेर जिले में हुए दो अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी मिले थे। बीजापुर में अभियान के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान राजू ओयाम को वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!