अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, जनता कांग्रेस से त्रस्त : अरुण साव

On: February 13, 2025 4:51 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर। Chhattisgarh निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है।

Chhattisgarh में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Chhattisgarh भाजपा निश्चित रूप से सभी जगहों पर जीतेगी

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से सभी जगहों पर जीतेगी, क्योंकि पिछले पांच सालों में कांग्रेस के शासन में शहरों को नुकसान उठाना पड़ा है और लोग कांग्रेस से त्रस्त हैं। ऐसे में जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। 173 नगरीय निकायों के लिए बड़े पैमाने पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। मतदान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। परिसीमन को लेकर कांग्रेस के बयानों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि वो शुरू से ही ऐसी बातें कर रहे हैं। परिसीमन को लेकर न्यायालय में याचिका भी लगाई गई थी। सारी याचिकाओं को न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में हार मान चुकी है, इसलिए इस प्रकार के बयान दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 फरवरी को सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे। जहां वो महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते नजर आएंगे।

Chhattisgarh हमारी सरकार ने कुंभ स्नान की योजना बनाई

सीएम साय के महाकुंभ जाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार ने कुंभ स्नान की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ के सभी सांसद और विधायक स्नान करने जाएंगे। जो भी सनातन में आस्था रखते होंगे, वो जरूर जाएंगे। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हमारे ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल है। पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादे तो किए, लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादों के आधार पर जनता को गुमराह करने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है और आने वाले चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!