अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh : अबुझमाड़ में 26 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी राजू भी मारा गया

On: May 21, 2025 7:58 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर। Chhattisgarh के घने जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है। नारायणपुर ज़िले के अबुझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इस भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हुआ है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Chhattisgarh में पांच महिला सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

यह मुठभेड़ कोई सामान्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह Chhattisgarh के इतिहास की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। पिछले 50 घंटों से ज़्यादा समय से ऑपरेशन लगातार जारी है। डीआरजी (District Reserve Guard) के बहादुर जवानों ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कोंडागांव ज़िलों की सीमाओं से लगे घने जंगलों में संयुक्त कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, अबुझमाड़ के गहरे जंगलों में नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया गया था। जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेरा सख्त किया, मुठभेड़ तेज़ हो गई और अंततः 26 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में कई शीर्ष स्तरीय कमांडर शामिल हैं।

एक करोड़ का इनामी नक्सली लीडर ‘राजू’ भी ढेर
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर ‘राजू’ को भी मार गिराया। राजू Chhattisgarh के बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का मास्टरमाइंड था। उसने कई हमलों की साजिश रची थी और दर्जनों सुरक्षाबलों की शहादत का ज़िम्मेदार था।

Chhattisgarh के गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, “यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों की वीरता और रणनीतिक कौशल का जीता-जागता उदाहरण है। जवानों की भुजाओं की ताकत से नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है, और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक जवान घायल हुआ है जो खतरे से बाहर है, जबकि एक सहयोगी वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोर्चा
Chhattisgarh सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जैसे जिलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों को इन इलाकों में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जो अब हिंसा और भय से बाहर आना चाहते हैं।

अबुझमाड़ : लंबे समय से रहा है नक्सलियों का गढ़
अबुझमाड़ वह इलाका है जो भूगोल की दृष्टि से दुर्गम और राज्य के सबसे संवेदनशील नक्सल इलाकों में से एक रहा है। यह क्षेत्र लंबे समय तक सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती बना रहा, लेकिन अब यहां पर नक्सलियों की पकड़ ढीली पड़ती दिख रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!