अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी से ‘Chhaava’ की तारीफ सुन शविक्की कौल गदगद, बोले- ‘शब्दों से परे सम्मान’

On: February 24, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Chhaava
---Advertisement---

मुंबई। मराठा साम्राज्य और उसके गौरव वीर संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘Chhaava’ 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की। विक्की कौशल ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इसे शब्दों से परे सम्मान बताया। अपनी फिल्म को चारों ओर मिल रही प्रशंसा से विक्की कौशल खुश नजर आए।

 

वहीं, पीएम की ओर से’Chhaava  फिल्म को मिली सराहना पर आभार जताने के लिए विक्की ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। पीएम मोदी के एक क्लिप के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “शब्दों से परे सम्मान! पीएम नरेंद्र मोदी आपका आभार।”

मैडॉक फिल्म्स ने भी पीएम मोदी का आभार जताया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऐतिहासिक सम्मान! यह गर्व का एक बड़ा क्षण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने Chhaava की सराहना की और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और विरासत का सम्मान किया। यह क्षण हमें कृतज्ञता से भर देता है। मैडॉक फिल्म्स, दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर, विक्की कौशल और फिल्म की पूरी टीम इस विशेष उल्लेख से अभिभूत है।”

Chhaava Chhattisgarh में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

 

प्रधानमंत्री मोदी ने Chhaava की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा की। ‘Chhaava फिल्म को लेकर देशभर में हो रही चर्चा पर प्रधानमंत्री ने कहा, “इन दिनों ‘छावा’ की धूम है।” अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को भी नई ऊंचाई दी है। इन दिनों तो ‘छावा’ की धूम मची हुई है। संभाजी महाराज की वीरता का परिचय इस रूप में शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से मिलता है।”

 

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘Chhaava’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं। इस प्रोजेक्ट में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब, डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम, आशुतोष राणा ने हम्बीराव मोहिते और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई की भूमिका निभाई है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!