अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुगम व सुरक्षित Chardham Yatra हेतु बनने वाले एक्शन प्लान Carrying Capacity के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए

On: July 16, 2024 7:11 PM
Follow Us:
सुगम व सुरक्षित Chardham Yatra हेतु बनने वाले एक्शन प्लान Carrying Capacity के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए
---Advertisement---
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आईआईएम रोहतक के निदेशक व उनकी टीम द्वारा Chardham Yatra की Carrying Capacity तथा SOPs को सुधारने तथा श्रद्धालुओं हेतु यात्रा को अधिकाधिक सुखद, सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट पर बैठक कर गहन चर्चा की।

Chardham Yatra बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए

सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु बनने वाले एक्शन प्लान के लिए चारों धामों की Carrying Capacity के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए।
एक्शन प्लान में श्रद्धालुओं हेतु चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग तथा स्थानीय इकोलॉजी को संरक्षित करते हुए स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने जैसे मुद्दों का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्य सचिव ने एक्शन प्लान में सड़कों की स्थिति में सुधार, ट्रैफिक जाम, कपाट खुलने के बाद धामों में प्रथम 40 दिनों में ओवरक्राउडिंग की समस्या के समाधान एवं श्रद्धालुओं के फीडबैक की व्यवस्था को प्रमुखता से रखने के निर्देश दिए।
बैठक में श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए Radio Frequency Identification (RFID) card based registration system तथा AADHAR based registration पर भी चर्चा की।

इसके साथ ही Chardham Yatra बैठक में यात्रियों की सुरक्षा

सुविधा के दृष्टिगत एक SMS Weather Update System लागू करने, यात्रा रुट पर पीपीपी मॉडल या CSR के तहत मेडिकल सुविधा प्रदान करने, धामों में भीड़ नियंत्रण हेतु Batch Wise दर्शन व्यवस्था को लागू करने और पार्किंग कैपेसिटी की समीक्षा करने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान बैठक में अपर मुख्य सचिव, सचिव पर्यटन, कमिश्नर गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी तथा आईआईएम रोहतक के निदेशक व उनकी टीम मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!