अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra पर आए दो तीर्थ यात्रियों मौत, अब तक 11 तीर्थयात्री तोड़ चुके दम

On: May 23, 2025 7:11 PM
Follow Us:
Chardham Yatra
---Advertisement---

बड़कोट/कंडीसौड़। Chardham Yatra पर आए झारखंड व कर्नाटक के दो तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। अब तक यात्रा पर आए 11 तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो चुकी है। इनमें पांच-पांच तीर्थ यात्रियों की यमुनोत्री व केदारनाथ, जबकि एक की गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ी थी।

Chardham Yatra: 15 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मोतीलाल साहू (83) पुत्र महादेव लाल साहू निवासी सिंदरी कोचा, सिंदरी (झारखंड) गुरुवार सुबह स्वजन के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। करीब 6:10 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई।

स्वजन उन्हें लेकर जानकीचट्टी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया। टिहरी जिले के छाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी सीपी रमेश (59) पुत्र चंद्र मोली अपने दोस्तों के साथ 16 मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे।

Chardham Yatra 11 तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो चुकी है

यमुनोत्री दर्शन के बाद वह 20 मई को गंगोत्री धाम पहुंचे। वहां सीने में तेज दर्द होने पर सीपी रमेश को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया, जहां 21 मई को तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!