अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Char Dham Yatra की आज से होने वाली है शुरुआत, केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे दो मई को

On: May 1, 2025 12:08 PM
Follow Us:
Char Dham Yatra
---Advertisement---

देश भर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर Char Dham Yatra शुरू होने जा रही है। अब आगामी छह महीनों तक चार धाम के दर्शन आम जनता के लिए खुले रहने वाले है। इस दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

Char Dham Yatra के लिए 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

बता दें कि Char Dham Yatra दुनिया की पवित्र यात्राओं में शुमार है। Char Dham Yatra  के सभी पवित्र स्थलों में सबसे शीर्ष पर है। ये अलग अलग देवी देवताओं को समर्पित है। केदारनाथ धाम कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु का वास है। गंगोत्री धाम गंगा माता और यमुनोत्री धाम यमुना जी को समर्पित माना गया है।

Char Dham Yatra खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

अक्षय तृतीया के साथ ही चारधाम की पवित्र यात्रा की शुरुआत हो जाती है। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10.30 खुल चुके है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 11.50 मिनट पर खुले है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कपाट दो मई शुक्रवार को सुबह सात बजे खुलेंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था है बेहद कड़ी

इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। चारधाम यात्रा मार्ग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था अधिक कड़ी और सख्त की गई है। चारधाम की यात्रा के रुट पर 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टर बांट दिए गए है। यात्रा में सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों की तैनाती की गई है। कुल 850 कर्मी पीएसी, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड टीम के भी तैनात हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply