अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डाकघरों के कार्य समय में बदलाव, अब सुबह 8 बजे से खुला करेंगे..

On: October 30, 2025 6:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डाकघरों के कार्य समय में बदलाव, अब सुबह 8 बजे से खुला करेंगे..

बदायूं। डाक सेवाओं को और अधिक सुचारु व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने बदायूं मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख डाकघरों के कार्य समय में परिवर्तन किया है। यह आदेश अधीक्षक डाकघर द्वारा जारी किया गया है।नई व्यवस्था के अनुसार,अब प्रधान डाकघर बदायूं सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कार्य करेगा।वहीं बिसौली,दातागंज, गुन्नौर, इस्लामनगर, सहसवान और उझानी उपडाकघर का कार्य समय सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, यह परिवर्तन जनसुविधा और सेवाओं की त्वरित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे डाक, मनीऑर्डर,बचत खाते, पेंशन, स्पीड पोस्ट तथा अन्य कार्यों को नए समयानुसार संपन्न करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।डाक विभाग ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!