अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के लोगों को चूना लगाने वाले साइबर ठग को CBI ने पकड़ा

On: July 9, 2025 12:53 PM
Follow Us:
CBI
---Advertisement---

दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर ‘फर्स्टआइडिया’ नाम से संचालित कॉल सेंटर के जरिए ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को चूना लगाने वाले साइबर धोखाधड़ी गिरोह के मुख्य संचालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

साइबर अपराधियों पर CBI का शिकंजा, 5 राज्यों में छापेमारी, 9 गिरफ्तार

CBI की ओर से मंगलवार को दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार आरोपी अपने को माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तकनीकी सहायता कर्मचारी बता कर लोगों को निशाना बनामा था।

सीबीआई को यह सफलता ‘ऑपरेशन चक्र-पांच’ के तहत तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद मिली। जांच एजेंसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार काे गिरफ्तार आरोपी को आज एक विशेष अदालत में पेश किया गया।गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को यह झूठा दावा करके रुपए ऐंठते थे कि उनके तकनीकी डिवाइस से छेड़छाड़ की गई है।

CBI  को यह सफलता ‘ऑपरेशन चक्र-पांच’ के तहत तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद मिली

जांच एजेंसी ने गिरोह के संचालन और उसके स्थानों का पता लगाने के लिए ब्रिटेन की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम किया।छापेमारी के दौरान सीबीआई ने उन्नत तकनीक वाले डिवाइस, पीड़ितों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दुर्भावनापूर्ण स्क्रिप्ट, धोखाधड़ी और जबरन वसूली को उजागर करने वाले दस्तावेज़ों सहित कई सबूत जब्त करने का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!