बदायूँ में डेढ़ साल की बच्ची के अपहरण का मामला,सीसीटीवी कैमरे में दिखे बच्ची का अपहरण करने वाले बदमाश
एसएसपी ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की है।
बदायूं।उसहैत थाना क्षेत्र के कड्डी नगला में अपहृत हुई डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रभा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह एवं सीओ शक्ति सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी की।सीन रिक्रिएशन कराया।
एसएसपी ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की है।पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की आधार पर कुछ संदिग्ध बाइक सवार ट्रेस किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।

वहीं देर रात ही पुलिस ने क्षेत्र के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह फिर से सभी टीमें सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। संयुक्त टीमों ने अटैना से कंपिल और कलान व उसावां क्षेत्र के भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली है। जिसमें कुछ सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार कुछ संदिग्ध दिखे।पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों में दिख रहे बाइक सवारों के फोटो बच्ची की मां को दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने में जुटी है। इसके साथ ही घटनास्थल का बीटीएस डाटा भी उठाया गया है। इससे पुलिस को काफी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। बावजूद इन सबके 24 घंटे में बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है।

