अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उसैहत में मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार, लाइनमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..

On: March 5, 2025 10:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उसैहत में मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार,लाइनमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..

बदायूं। उसहैत कस्बा में सोमवार को खंभे पर जर्जर लाइन बदल रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर ठेकेदार,लाइनमैन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मजदूर की मां ने तहरीर में जेई का नाम भी शामिल किया था,लेकिन पुलिस ने जेई का नाम हटवाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बछेली निवासी सुषमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा पप्पू (25) आरडीएस यूनिर्वसल प्राइवेट लिमिटेड में बिजली के तार बदलने का कार्य करता था। ठेकेदार आमोद कुमार, लाइनमैन शिवम, अनिल,पंकज, अरब सिंह ने उसे पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी पर रखा था।सोमवार को सभी लोग पप्पू को घर से बुलाकर ले गए थे। उसहैत कस्बा में ठेकेदार ने शटडाॅउन लेकर उनके बेटे को खंभे पर चढ़ा दिया गया था।कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे उनका बेटा करंट से चिपक गया। उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार ठेकेदार, लाइनमैन व अन्य कर्मचारी हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार आमोद कुमार, लाइनमैन शिवम, अनिल,पंकज और अरब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।वहीं पप्पू की मां ने पुलिस को जो तहरीर दी थी उसमें जेई का नाम भी शामिल था,लेकिन पुलिस ने जेई का नाम हटवा दिया। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में जेई का नाम नहीं था।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!