पुलिस टीम पर हमला व पथराव में नौ नामजद समेत 34 पर मुकदमा,दो को भेजा जेल..
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों की पुलिस कर रही है पहचान
बदायूं। बिसौली कस्बे के मोहल्ला शीशमहल में सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट हुई थी। उस दौरान पहुंची पुलिस फोर्स पर पथराव व हमला करने के मामले में एसआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराए गए हैं।उन्होंने दोनों पक्षों के नौ नामजद समेत 34 लोगों पर बलवा व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की धारा लगाई है। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिसौली कोतवाली के एसआई अमित चौहान ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वह हेड कांस्टेबल याकूब व देवेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि शीशमहल के पास दो पक्षों में लाठी-डंडे व पथराव हो गया है। वह टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसी दौरान उन लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट पत्थर बरसाया।

