नरवाना: Cabinet Minister Krishna Bedi नेे अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को देश को झकझोर देने वाली दर्दनाक दुर्घटना बताया। Cabinet Minister Krishna Bedi ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनकी क्षतिपूर्ति असंभावी है। मंत्री बेदी ने शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Cabinet Minister Subodh Uniyal ने कहा हमें राजभाषा के साथ ही स्थानीय बोली-भाषाओं के प्रचार प्रसार पर कार्य करना होगा।
शोक संदेश में बेदी ने कहा कि देश का नेतृत्व अपनी जनता के प्रति संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की मानवीय तथा प्राकृतिक त्रासदी में पीड़ित लोगों के साथ खड़ा रहने की काबिलियत रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे हैं। गृह मंत्री अमित शाह व राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क कर हर पल की जानकारी ले रहे हैं।
Cabinet Minister Krishna Bedi जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनकी क्षतिपूर्ति असंभावी है
हादसे के तुरंत बाद बचाव व राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंत्री ने कहा कि सरकार इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।
मौके पर नरवाना मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, अनाज मण्डी प्रधान ईश्वर गोयल, पूर्व मंडी प्रधान राजेश शर्मा, भाजपा नेता हंसराज समैण, सुशील शास्त्री, तेजपाल शर्मा, भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग, रिछपाल शर्मा, भाजपा नरवाना पूर्व मंडल ध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सुरेश पांचाल, भगवती प्रसाद बागड़ी, विरेन्द्र नैन, अर्जुन शर्मा, मनोज कुमार, संजय बल्हारा, जसबीर नैन, विकेश तागरा, धर्मवीर बात्ता, अनिल शर्मा ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की।

