Buduan News: मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा
मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक
नोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारी
एपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता
बदायूँ।मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक है, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जितने भी नोटिस प्राप्त हुए हैं उनकी सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता एपिक कार्ड से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 06 जनवरी को हुए ड्राफ्ट प्रकाशन में जनपद में कुल 1925413 मतदाता हैं, जिनमें से 1069444 पुरुष, 855906 महिला व 63 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट आगमन पर मण्डलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी