अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: दातागंज में युवक पर तमंचे और भाले से हमला, दो पर रिपोर्ट दर्ज

On: February 3, 2026 12:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: दातागंज में युवक पर तमंचे और भाले से हमला, दो पर रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गन्डहा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और हथियारों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।

गांव के रहने वाले बेबी सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर की बैठक में मौजूद थे, तभी गांव के ही सुखपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र सुखपाल तमंचा और भाला लेकर घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे व भाले से हमला कर दिया।हमले में बेबी सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक नाहर सिंह को सौंपी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!