अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल की हालत में सुधार, युवक पर हुई एफआईआर

On: March 21, 2026 2:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल की हालत में सुधार, युवक पर हुई एफआईआर

उझानी। कछला गंगाघाट पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।इसके बाद भी दोनों के परिजन उन्हें देखने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे।उधर, कासगंज के सहावर थाने में प्रेमी युवक के खिलाफ किशोरी को बहला- फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

कासगंज के सहावर थाने में किशोरी के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में गांव के ही राम मनोज पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के परिजनों ने सहावर पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार सुबह में लापता हो गई। उसे राम मनोज ले गया है। उसे तलाश भी किया गया, लेकिन कहीं पर किशोरी का सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार शाम किशोरी और राम मनोज कछला गंगाघाट पर बेहोश मिले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे राम मनोज के बहनोई रामू ने उझानी लाकर दोनों का प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग वार्ड में भर्ती कासगंज में सहावर थाना क्षेत्र के निवासी युवक के बहनोई रामू ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी दोनों में से कोई भी एक-दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं है। रामू ने दोनों को रिश्ते का भी हवाला दिया, फिर भी वह फोन पर अपने परिजनों से बात करने को रजामंद नहीं हुए हैं। रामू ने दोनों के परिजनों को हकीकत से अवगत करा दिया है। युवक और किशोरी के परिजनों के अस्पताल पहुंचने का इंतजार भी किया गया। प्रेमीयुगल ने गंगाघाट पर दोनों ने कीटनाशक पी लिया था।इधर, उझानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

कासगंज से ही खरीदा था कीटनाशक:‌-हालत में सुधार होने के बाद राम मनोज ने अपने बहनोई को बताया कि किशोरी और उसके घरवाले उन्हें एक साथ देखना पसंद नहीं करते हैं। इसीलिए दोनों घर से दूर कही जाकर शादी करने का निर्णय लिया। कासगंज में ही उनका इरादा बदला और कीटनाशक खरीद ली। शोर इस बात का भी मचा है कि अपने घरवालों पर दवाब बनाने के लिए ही दोनों ने थोड़ा सा कीटनाशक पी लिया था।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!