अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी से परेशान हुआ पति, बोला- वो नीले ड्रम का डर दिखाकर पीटती है; उठाया खौफनाक कदम..

On: February 4, 2026 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी से परेशान हुआ पति, बोला- वो नीले ड्रम का डर दिखाकर पीटती है; उठाया खौफनाक कदम..

बदायूं।वजीरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 में पत्नी की प्रताड़ना और पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने से आहत युवक ने मंगलवार रात अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वजीरगंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा का आरोप है।कि पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।उसका कहना है कि पत्नी उसे लगातार जान से मारने और नीले ड्रम में भरवाने जैसी धमकी देकर डराती है।पूर्व में कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुकी है।

फरवरी 2020 में किया था प्रेम विवाह:-मनोज के अनुसार, उसने 25 फरवरी 2020 को प्रेम विवाह किया था। बीते करीब चार वर्षों से पत्नी उसे थाने और अधिकारियों के चक्कर कटवाती आ रही है।आरोप है कि पत्नी आए दिन उस पर और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराती रहती है। मनोज ने बताया कि महिला थाने में दर्ज एक मामले में एक फरवरी को सुनवाई हो चुकी थी और पांच फरवरी को अगली तारीख तय थी।आज मंगलवार को भी पत्नी द्धारा कथित मारपीट की शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मनोज के आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सूचना मिली है।युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि पत्नी की ओर से पूर्व में उस पर केस दर्ज है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!