Budaun News: सैलून संचालक को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना वारदात का कारण
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सैलून संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने गोलीकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया है।एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बताया कि उघैती थाना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घटना का अनावरण किया।पुलिस टीम ने शनिवार को ऐपुरा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा।
गौरतलब है कि 16 मार्च 2026 को गांव ईखखेड़ा स्थित हेयर सैलून में घुसकर बदमाशों ने समीर नाम के युवक को गोली मारी थी। इससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए थे।पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर घटना की जांच शुरू की।सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

चारों आरोपियों ने सैलून में घुसकर समीर पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो अवैध तमंचे (315 बोर),दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
आपराधिक पृष्ठभूमि:_पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है,जबकि आरोपी आशीष के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत हो चुका है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

