अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा इंजीनियर दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

On: February 5, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा इंजीनियर दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सुंदर नगर गांव में आज बृहस्पतिवार को उस समय कौतूहल और उत्साह का माहौल बन गया, जब ग्रेटर नोएडा से दुल्हन को लेकर दूल्हा हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हेलीपैड के आसपास जमा हो गई।हर कोई हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए आतुर नजर आया।

सुंदरनगर गांव निवासी धर्मवीर चौहान के पुत्र अमित चौहान पेशे से इंजीनियर हैं।उनके परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि अमित की शादी कुछ अलग और यादगार हो। इसी सपने को साकार करते हुए बरात बुधवार को गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई और विवाह संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से सीधे गांव पहुंचे।ग्रामीणों ने फूल बरसा कर दूल्हा-दुल्हन का किया स्वागत:-हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर दूल्हा-दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव आते देखा है।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई थी और पुलिस बल तैनात रहा।जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।ग्रामीणों के अनुसार, अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उनके विवाह की यह अनोखी शुरुआत लंबे समय तक गांववासियों के बीच यादगार बनी रहेगी।हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन ने पूरे क्षेत्र में खासा आकर्षण और चर्चा बटोरी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!