अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: डांस नहीं करने पर पत्नी को पीटा, फिर ससुराल से भागा युवक, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

On: February 9, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: डांस नहीं करने पर पत्नी को पीटा, फिर ससुराल से भागा युवक, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

बदायूं में तिलक समारोह में शामिल होने ससुराल गए युवक ने शराब पी। नशा चढ़ा तो रात में वह डीजे पर डांस करने लगा। पत्नी ने रोका, लेकिन नहीं माना। पत्नी से साथ में डांस करने को कहा। उसने मना कर दिया।इसी बात पर नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी।ससुरालवालों ने विरोध किया तो वह घर से भाग गया। सोमवार सुबह ससुराल में ही गांव के बाहर खेतिहर इलाके में उसका शव पोल पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना से उसकी ससुराल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के मुताबिक उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरवारे निवासी अनिल (25 वर्ष) की ससुराल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में है। उसके साले सोनू की रविवार को लग्न आई थी। वह पत्नी व बच्चों को दो दिन पहले ससुराल छोड़ आया था। समारोह में शामिल होने के लिए वह भी रविवार की सुबह पहुंचा। उसके चचिया ससुर सत्यपाल ने बताया कि भतीजे सोनू की लग्न आई थी। दामाद अनिल सुबह ही घर पर आ गया था। बताया कि दिन में दो बजे से उसने शराब पीना शुरू कर दी।शाम को छह बजे डीजे शुरू करा दिया। इसी दौरान अनिल रिश्तेदारों के साथ डांस करने लगा।लग्न आई और कार्यक्रम समापन के बाद फिर से वह डीजे पर पहुंच गया। पत्नी प्रियंका उर्फ नन्ही ने कई बार पति अनिल से खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह डीजे से नहीं हटा।

नशे में पत्नी को पीटा, फिर भाग गया:-रात में दो बजे के करीब पत्नी प्रियंका ने अनिल से खाना खाने को कहा तो वह पत्नी से डांस करने के लिए कहने लगा, जिस पर उसने मना कर दिया। इससे नाराज अनिल ने प्रियंका की पिटाई कर दी।ससुराल के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह नशे की हालत में घर से भाग निकला। ससुराल के लोग रिश्तेदारों को खाना खिलाने में लग गए। जब काफी देर तक अनिल दिखाई नहीं दिया तो रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उसे तलाश करते करते सुबह के पांच बज गए।सुबह गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनिल का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसके ससुराल के लोगों ने शव देखा तो होश उड़ गए।ससुरालवालों के मुताबिक रात की घटना से नाराज होकर अनिल ने आत्महत्या की है। अनिल की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!