अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

12 साल से अकेले केक काटकर अपना बर्थडे मनाती है मशहूर Bollywood actor की पत्नी

On: February 18, 2025 5:36 PM
Follow Us:
Bollywood actor
---Advertisement---

मुंबई – Bollywood actor गोविंदा की पत्नी सुनीता का एक साक्षात्कार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस साक्षात्कार में जिस बेबाकी से सुनीता ने बातें की हैं उनसे स्पष्ट है कि सुनीता अपनी मर्जी से अपना लाइफस्टाइल जीती हैं लेकिन कहीं न कहीं उनकी बातों में उनका अकेलापन भी झलकता है। जैसे कि सुनीता ने बताया कि वह अपना बर्थडे अकेले ही मनाती हैं। दिनभर भगवान की पूजा करती हैं। 12 साल हो गए हैं। जैसे ही 8 बजता है, बोतल खोल के अकेले केक काटके, दारू पी लेती हूं। पूजा और पार्टी करके बैलेंस करती हूं। मैं अकेले ही एन्जॉय करती हूं, क्योंकि जन्म अकेले होता है और मरते भी अकेले ही हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों की देखभाल में निकाल दी, लेकिन अब वे बड़े हो गए हैं इसलिए अब मैं खुद के साथ समय बिताती हूं। सुनीता ने बताया कि घर पर उनकी पसंदीदा जगह बार काउंटर है जहां वह अपनी फेवरेट ड्रिंक इंजॉय करती हैं।
सुनीता ने बताया कि गोविंदा अक्सर लोगों से कहते हैं कि उनके घर में एक “धरम जी” हैं। चीची ये सब सुनीता के ड्रिंक्स को लेकर प्यार की वजह से कहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी में शराब पीना पसंद है जैसे कि अपने बच्चों के जन्मदिन के दौरान या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखते समय। हालांकि उन्होंने साफ किया, “मैं हर दिन नहीं पीती, केवल रविवार को, यह मेरा चीट डे है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!