अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand:युद्धस्तर पर प्रयास अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोला जा रहा

On: September 19, 2024 7:37 PM
Follow Us:
Uttarakhand:युद्धस्तर पर प्रयास अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोला जा रहा
---Advertisement---
Uttarakhand पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोला जा रहा है। अभी तक मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। शेष अवरूद्ध मार्गों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Uttarakhand मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को 25 सितंबर तक अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए की गई

कार्रवाई तथा जो मार्ग नहीं खुल पाए हैं उनके कारण सहित विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि 19 सितंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर शेष बंद मार्गों को खोलने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

Uttarakhandमुख्यमंत्री ने आम जनमानस की दिक्कतों को देखते हुए

सचिव आपदा प्रबंधन को जल्द से जल्द मार्ग सुचारु करवाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार का भी सहयोग मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को चाहिए, जिलाधिकारी वह उपलब्ध कराएं और जल्द से जल्द मार्गों को खोलना सुनिश्चित करें।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!