अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BJP President Nadda ने कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस मुख्यालय का दौरा किया

On: December 26, 2024 3:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  केंद्रीय मंत्री एवं BJP President Nadda ने क्रिसमस के अवसर पर यहां ‘कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया’ (सीबीसीआई) मुख्यालय और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च का दौरा किया।
BJP President Nadda ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘जैसा कि हम ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाते हैं, आइए हम देने की भावना, शांति की खोज, आशा की शक्ति और एक राष्ट्र के रूप में हम कैसे प्रेम, करुणा और सद्भाव के मूल्यों को अपना सकते हैं और बढ़ा सकते हैं, इसका भी जश्न मनाएं।’’

 

 

 

 

 

BJP President Nadda ने कहा कि वह सभी देशवासियों की खुशी और कल्याण की प्रार्थना करते हैं। BJP President Nadda ने कहा, ‘‘हमारा राष्ट्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से निर्देशित होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और सभी भारतीयों के योगदान से विकसित भारत 2047 के अपने लक्ष्य तक पहुंचे। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं!’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार को सीबीसीआई का दौरा किया था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!