अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुख्यमंत्री को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे अधिकारी: BJP MLA Nand Kishore Gurjar

On: March 22, 2025 7:04 PM
Follow Us:
BJP MLA Nand Kishore Gurjar
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से BJP MLA Nand Kishore Gurjar ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

अमरोहा ढवारसी : मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या

BJP MLA Nand Kishore Gurjar ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।”

BJP MLA Nand Kishore Gurjar  ने आरोप लगाया, “अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं।” फटे कुर्ते में संवाददाताओं के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े फाड़े हैं।

विधायक ने कहा कि बृहस्पतिवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गये। अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थक बिना किसी अनुमति के यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं दूसरी ओर विधायक ने दावा किया कि लोनी के उपजिलाधिकारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। गुर्जर ने कहा कि राम कलश यात्रा पारंपरिक है और इस वर्ष से पहले कभी भी आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली।

BJP MLA Nand Kishore Gurjar प्रदेश में बड़े पैमाने पर गो हत्याएं हो रही हैं

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गो हत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। उन्होंने एक वीडियो में गुर्जर समाज से यातायात जाम न करने और हर जगह शांति बनाए रखने की अपील की।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार शाम को भाजपा विधायक गुर्जर के बयानों पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला।

यादव ने ‘एक्स’ पर भाजपा विधायक के दावों के बारे में एक अखबर की खबर साझा करते हुए कहा, “भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज। कैसे हर तरफ फैला है अन्याय और भ्रष्टाचार। अब क्या इनकी रिपोर्ट भी बदलवाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Amroha News-आदमपुर में लगी चकबंदी विभाग की ग्राम चौपाल; 40 में से 25 मामलों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Amroha News-जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह और नारी निकेतन का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!