अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BJP ने महाराष्‍ट्र, तेलंगाना समेत 5 राज्‍यों में तय किए अध्‍यक्ष, अब राष्‍ट्रीय अध्यक्ष चुनने की बारी!

On: July 1, 2025 10:35 AM
Follow Us:
BJP
---Advertisement---

नई दिल्‍ली: – BJP ने पांच राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष तय कर लिया है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी हो रहा है। प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी।

Akhilesh Yadav का तंज- BJP के जितने भी ‘इंजन’ हैं, सब ‘ईंधन’ के जुगाड़ में लगे हुए हैं

महाराष्ट्र में मौजूदा वर्किंग प्रेसिडेंट रविंद्र चव्हाण ने आज औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। वे अब पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। यहां एन रामचंद्र राव प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान संभालेंगे। बीजेपी के वर्तमान राज्य अध्यक्ष और करीमनगर सांसद बंडी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद से बीजेपी संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

BJP  तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव अधिकारी बनाया गया

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह चुनाव अधिकारी हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में बीजेपी सांसद पीसी मोहन को यह जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही राज्यों में आज नामांकन दाखिल किए गए हैं। वहीं उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट ने पर्चा दाखिल किया है। इन पांच राज्यों में अध्यक्षों के चयन के साथ बीजेपी 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा कर लेगी। इसके बाद, 2 जुलाई को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित है। इससे कुल 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply