अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मां के सामने बाइक सवारों ने डेढ़ साल की बच्ची का किया अपहरण,पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी

On: March 7, 2025 1:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मां के सामने बाइक सवारों ने डेढ़ साल की बच्ची का किया अपहरण,पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी

बदायूं।उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कड्डी नगला में सरकारी स्कूल के हैंडपंप पर कपड़े धो रही मां के सामने बाइक सवार दो लोगों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस की पांच टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हैं। अटैना से कंपिल तक के सीसीटीवी देखे गए, जिनमें अभी तक कुछ नहीं मिला। एसओजी की टीम फर्रुखाबाद में डेरा डाले हुई है। वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस बच्ची के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फर्रुखाबाद पुलिस को भी बच्ची की तलाश में जुटाया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका एक बेटा तीन साल व एक बेटी प्रभा डेढ़ साल की है। बृहस्पतिवार शाम पुष्पेंद्र खेत पर गए थे। उनकी पत्नी श्यामा डेढ़ साल की बेटी प्रभा को लेकर घर से 500 मीटर दूर गांव कड्डी नगला के सरकारी स्कूल के हैंडपंप से कपड़े धोने गई थीं। वह हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी।

बच्ची को दी जान से मारने की धमकी:-श्यामा के मुताबिक बाइक सवार दो लोग आए। जिन्होंने स्कूल परिसर में खेल रही बच्ची को उठा लिया और ले जाने लगे। महिला ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बच्ची को जान से मारने की धमकी दे दी। इससे महिला डरकर सहम गई।इसके बाद बाइक सवार अपहरणकर्ता बच्ची को उठाकर अटेना घाट की तरफ चले गए। घटना की सूचना पर हल्का इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां परिजनों से जानकारी कर बाइक सवार अपहरण कर्ताओं की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने तहरीर के आधार अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो लोग बच्ची को उठा ले गए हैं।आरोपी कौन है। इसकी छानबीन की जा रही है। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!