अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ई-रिक्शा की चपेट में आकर अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

On: October 16, 2025 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ई-रिक्शा की चपेट में आकर अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

बदायूं के बिसौली में तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई।यह हादसा वहां कोल्ड स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

बदायूं के बिसौली कस्बे की बद्री प्रसाद कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र मौर्य (31 वर्ष) पुत्र गंगाराम मौर्य की बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई।जिससे उसकी मौत हो गई।आज बृहस्पतिवार की सुबह को वह अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था।हादसा बिसौली-दबतोरी रोड पर सुबह आठ बजे हुआ,जो कोल्ड स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।बाइक की रफ्तार भी बहुत तेज थी।

परिजनों ने बताया कि जितेंद्र खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।बृहस्पतिवार सुबह को धान की फसल की कटाई खेत में चल रही थी। जिसे देखने के लिए वह बाइक लेकर खेत पर जा रहा था।इसी दौरान दबतोरी मार्ग पर अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोर के सामने उसकी बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आ गई।इसके बाद अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।शव देख परिजनों का हाल बेहाल हो गया।उसके एक पांच साल का बेटा है।पत्नी व परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!