अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bijapur : गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल

On: August 12, 2025 6:59 PM
Follow Us:
Bijapur
---Advertisement---

Bijapur । छत्तीसगढ़ के Bijapur जिले के गंगालूर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच सोमवार से शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी है। इस अभियान में डीआरजी के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के Bijapur में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

यह अभियान सोमवार (11 अगस्त) को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम द्वारा चलाया गया था। इस दौरान माओवादी ठिकानों की तलाश और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।

सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी भी घायल हुए हैं, हालांकि उनकी सटीक संख्या और पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभियान के समापन के बाद विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के Bijapur जिले में 7 अगस्त नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की थी।

Bijapur जिले में 7 अगस्त नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, 1,500 से ज्यादा माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 1,500 से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!