अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Election 2025 : महिला मतदाताओं की जबरदस्त भागीदारी, इन जिलों में दिखा महिलाओं का दम

On: November 13, 2025 11:45 AM
Follow Us:
Bihar Election 2025
---Advertisement---

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।

Bihar Election 2025 : आधी आबादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 14 नवंबर को परिणाम भी सामने आ जाएंगे। इस पूरे चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। आधी आबादी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कभी सुबह में घर से निकलने में कतराने वाली महिला मतदाताओं ने सारे मिथक तोड़ दिए और शाम तक वोट देने के लिए बूथ पर आती दिखीं। परिणाम यह हुआ कि पहले चरण में पुरुषों की तुलना में 7.48 फ़ीसदी और दूसरे चरण में 10.15 फ़ीसदी अधिक महिलाओं ने वोट किया।

 

Bihar Election Phase 2 : सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान, ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में टूटा पहला चरण का रिकॉर्ड

 

पहले चरण में महिलाओं के वोट का आंकड़ा 80 फ़ीसदी के पार नहीं पहुंचा था। मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत पांच जिलों में ही महिलाओं से 75 फीसदी से अधिक वोटिंग की थी। लेकिन दूसरे चरण में सारे रिकॉर्ड टूट गए। सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 80 फ़ीसदी से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की। किशनगंज में सबसे अधिक 88.57 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने महज 69.07 फीसदी ही वोट किया था। वहीं सुपौल में 83.69 फीसदी, पूर्णिया में 83.66 फीसदी, कटिहार में 84.13 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इन जिलों की महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक प्रभावित किया।

बिहार चुनाव के लिए हुई वोटिंग का आंकड़ा अंतिम तौर पर यह रहा

 

क्र.सं.जिले का नामपुरुष मतदान (%)महिला मतदान (%)कुल मतदान (%)
01पश्चिम चंपारण66.7177.7471.84
02पूर्वी चंपारण66.3677.4971.55
03शिवहर62.9575.4368.76
04सीतामढ़ी61.7173.9467.41
05मधुबनी55.3973.7964.04
06सुपौल62.9883.6972.81
07अररिया63.8478.2770.71
08किशनगंज69.0788.5778.17
09पूर्णिया70.3083.6676.61
10कटिहार74.5884.1379.11
11मधेपुरा62.8077.0469.59
12सहरसा63.4975.8669.38
13दरभंगा56.8471.2563.66
14मुजफ्फरपुर67.5876.5771.81
15गोपालगंज58.3276.0466.64
16सिवान54.1267.9560.61
17सारण59.9368.2663.86
18वैशाली65.7771.5568.50
19समस्तीपुर66.7877.4271.74
20बेगूसराय66.1074.1569.87
21खगड़िया62.8773.5367.90
22भागलपुर66.3269.2667.75
23बाँका65.8176.3470.78
24मुंगेर61.6264.0262.74
25लखीसराय63.9966.1364.98
26शेखपुरा60.4663.6861.99
27नालंदा58.8060.9359.81
28पटना60.0557.8859.02
29भोजपुर58.6961.2859.90
30बक्सर60.9063.1761.97
31कैमूर (भभुआ)66.2071.3268.61
32रोहतास61.4264.1562.71
33अरवल62.8465.8163.82
34जहानाबाद63.6767.3065.37
35औरंगाबाद62.8268.4565.47
36गया65.9571.9468.78
37नवादा55.0960.8657.84
38जमुई65.7873.9769.69

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!