अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar में वज्रपात से 12 की मौत, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना, 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान

On: June 18, 2025 11:51 AM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

पटना । Bihar में पिछले चौबीस घंटे में हुई वज्रपात की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की।

पटना : Bihar BJP महिला मोर्चा ने ‘सिंदूर यात्रा’ निकाली

सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में बक्सर में 4, पश्चिम चम्पारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी में 1-1 लोगों की मृत्यु हुई है।

इस हृदयविदारक घटना पर Bihar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। आपदा की इस घड़ी में नीतीश कुमार शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।”

सीएमओ ने आगे लिखा, “नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अत्यंत सतर्क रहें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों के भीतर रहें और स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।”

बता दें कि सोमवार को बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा में गंगा नदी के तट पर लगभग आधे दर्जन लोग बैठे हुए थे।

Bihar :  सभी मृतक मजदूर वर्ग से आते हैं

तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में सभी बैठे लोग आ गए। सभी मृतक मजदूर वर्ग से आते हैं। पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से बिहार में 12 जानें जा चुकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!